ब्रिटेन में खौफनाक वारदात…चलती ट्रेन में यात्रियों पर चाकू से हमला, 2 संदिग्ध गिरफ्तार
Britain News: ब्रिटेन के कैम्ब्रिजशायर में शनिवार शाम एक ट्रेन में चाकूबाजी की घटना ने यात्रियों को दहशत में डाल दिया। घटना की सूचना स्थानीय समयानुसार शाम 7:39बजे पुलिस को मिली। जानकारी के अनुसार, ट्रेन कैम्ब्रिजशायर क्षेत्र से गुजर रही थी और जैसे ही यह हंटिंगडन के पास पहुंची, कई यात्रियों पर चाकू से हमला किया गया। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच ट्रेन को रोककर पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया। हमले में घायल यात्रियों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
कैम्ब्रिजशायर कांस्टेबुलरी और ब्रिटिश ट्रांसपोर्ट पुलिस (BTP) ने घटनास्थल पर तेजी से कार्रवाई की। हथियारबंद पुलिस ने ट्रेन में चढ़कर हालात को काबू में किया और दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जिन्होंने घटना देखी हो या मोबाइल पर वीडियो/फोटो रिकॉर्ड किया हो, वह जांच में सहयोग करें। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से अफवाहों पर भरोसा न करने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ध्यान देने का अनुरोध किया गया।
प्रधानमंत्री और गृह सचिव का बयान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने घटना की निंदा की और सोशल मीडिया पर कहा कि यह हमला बेहद चिंताजनक है। उन्होंने सभी पीड़ितों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और आपातकालीन सेवाओं को धन्यवाद दिया। यूके की गृह सचिव शबाना महमूद ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा कि दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाहों से बचने और पुलिस निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया।
जांच और ट्रेन सेवाओं पर असर
हमले के बाद ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं और कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। फिलहाल घायलों की संख्या और उनकी स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जांच आगे बढ़ने के साथ ही सभी आवश्यक जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply