अगले दो दिन ठंड और कोहरे में लिपटी रहेगी राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड से कश्मीर तक भारी बर्फबारी का दौर रहेगा जारी
Delhi Weather: उत्तर भारत में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और बिहार में बारिश होने से पारा काफी नीचे आ गया है। IMD के अनुसार, नए साल का आगमन कंपकंपाती सर्दी से होने वाला है। ऐसे में राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की आशंका जताई गई है।
IMD की मानें तो अगले 3 दिनों तक उत्तर भारत के संबंधित राज्यों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, मैदानी इलाकों में शीतलहर और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है। इसी के साथ दिल्ली-NCR में अगले दो दिन को घना कोहरा छाया रह सकता है।
अगले 2 दिनों में तापमान में गिरावट
पहाड़ी राज्यों में हुई भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है, जिसकी वजह से ठंड का असर बढ़ गया है। IMD के अनुसार, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। वहीं, अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके अलावा अगले 3 दिनों के दौरान पश्चिम, मध्य भारत में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
दिल्ली में बारिश से गिरा तापमान
शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि से दिल्ली के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी के साथ बारिश से दिल्ली के कई स्थानों पर पानी भर गया। जिससे खराब मौसम के कारण सड़कों पर वाहनों के आवागमन में संख्या कम देखी गई। वहीं, शनिवार को दिनभर बादल छाए रहे। IMD ने बताया कि दिल्ली में शनिवार सुबह 8:30 बजे तक के पिछले 24 घंटों में 41.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिसके कारण दिनभर तापमान सामान्य से कम रहा।
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग ने रविवार को आसमान साफ रहने और सुबह के सम्स्य हल्की हवा बहने की संभावना जताई है। वहीं, सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। तो वहीं, दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। वहीं, शाम और रात के समय उत्तर-पश्चिम दिशा से इसकी गति 4 किमी प्रति घंटा से कम हो जाएगी।
कश्मीर-उत्तराखंड में भारी बर्फबारी बनी मुसीबत
शनिवार को कश्मीर में भारी बर्फबारी होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। जिसकी वजह से पारा लुढ़क गया। भारी बर्फबारी के कारण हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित रहीं। तो वहीं, उत्तराखंड में बर्फबारी और रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। IMD ने 1-6 जनवरी तक लगातार दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना जताई है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply