नवरात्रि से पहले सजेगा माता का दरबार... इस दिन से शुरू होगी वैष्णो देवी की यात्रा, जानें कहां करें रजिस्ट्रेशन

Vaishno Devi Yatra: कुछ दिन में नवरात्रि का त्योहार शुरू होने वाला है और इस दौरान लोग माता रानी नौ रूपों की पूजा सकते हैं। वहीं, मां वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एक बार फिर माता वैष्णो देवी की यात्रा शुरू होने जा रही है। इसे लेकर कई तरह की तैयारियां हो चुकी है। ये यात्रा रविवार, 14 सितंबर से एक बार फिर शुरू हो रही है। कुछ दिन पहले यहां हुए लैंडस्लाइड के कारण इस यात्रा को बंद कर दिया गया था, जिस वजह से कई भक्तों को आधे रास्ते से ही घर लौटना पड़ा था।
यहां कराएं रजिस्ट्रेशन
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वह इस यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। इसके लिए आप maavaishnodevi.org पर विजिट कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर जाकर आप अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी करा सकते हैं।
भूस्खलन के कारण रुकी थी यात्रा
दरअसल, पिछले महीने की 26 अगस्त को बादल फटने से हुए भूस्खलन में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस घटना के तुरंत बाद ही वैष्णो देवी की यात्रा को रोक दिया गया था। अब जब गुफा मंदिर के रास्ते पर अधिकांश मरम्मत का काम पूरा हो चुका है तो इस यात्रा को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply