जल्द सचिन को पापा बनाएंगी सीमा हैदर, खुद बताया कब बनेंगी मां; दादा ने भी कर दी भविष्यवाणी
                
Seema Haider: पाकिस्तान से अपने प्यार के खातिर सीमा पार करके भारत आई सीमा हैदर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सीमा हैदर इसी साल सचिन के बच्चे की मां बनेंगी। इंटरव्यू में सीमा हैदर (Seema Haider Pregnancy) ने बताया कि वो जल्द ही मां बनेंगी।
जल्द सचिन को पापा बनाएंगी सीमा हैदर
दरअसल एक इंटरव्यू के जरिए उनसे मां बनने को लेकर सवाल किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि वो जल्द ही मां बनेंगी लेकिन इतनी जल्दी तो नहीं। हां मेरा और सचिन का एक बच्चा जरूर होगा। वहीं सचिन के पिता और सीमा हैदर के ससुर ने कहा कि उन्होंने बहू का हाथ देख लिया है और उसे लड़का ही होगा। वहीं सीमा के ससुर ने बताया कि वह हाथ देखकर बताते है और वह कभी झूठ नहीं बोलता है।
ससुर ने हाथ देखकर खोला राज
इंटरव्यू में सीमा ने बताया कि वो खुद चाहती हैं उसका और सचिन का एक बेबी हो। गौरतलब है कि पब्जी गेम खेलते हुए पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को यूपी के सचिन से प्यार हो गया था जिसके बाद वो अवैध तरीके से नेपाल के जरिए पाकिस्तान से हिन्दुस्तान आ गई थी और सीधे उसके गांव पहुंच गई थी। दोनों ने नेपाल के एक मंदिर में शादी की थी जिसके बाद अब सीमा ने कहा है कि साल 2024में उसके घर एक नन्हा मेहमान आएगा।
वहीं सीमा हैदर ने कहा था कि चाहे भले उसकी यहां जान चली आए लेकिन वो अब लौटकर पाकिस्तान नहीं जाएगी। आपको बता दें कि सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर से चार बच्चे हैं। सीमा अपने सभी बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई थीं। वहीं सीमा ने ससुर ने बताया कि वह जल्द मां बनने वाली है। साथ ही सीमा एक बेटे को जन्म देंगी। इसके बारे में बात करते हुए सीमा ने भी कहा कि मां सचिन को पापा जरूर बनाएंगी और हमारे पहले से ही 4 बच्चे है तो हम केवल एक ही बच्चा करेंगे।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply