गाय का दूध पीने से होने लगी उल्टी फिर तोड़ा दम, महिला की मौत से इलाके में मचा हड़कंप
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बेहद की चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां गाय का दूध पीने से एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान ही महिला की मौत हो गई। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि महिला ने जिस गाय का दूध पिया था, उसे रेबीज हो गया था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यूपी के ग्रेटर नोएडा के जेवर के थोरा गांव में गाय का दूध पीने से एक महिला की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टर ने बताया कि महिला ने जिस गाय का दूध पिया था, उसे रेबीज था। वहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके इलाके में कुछ समय से एक पागल कुत्ता घूम रहा है।
महिला ने जिस गाय का दूध पिया था, उसे उसी पागल कुत्ते ने काटा था। जिसके बाद गाय को रेबीज हो गया। रेबीज का इंफेक्शन इतना बढ़ गया कि जब महिला ने उस गाय का दूध पिया, तो वो भी रेबीज की चपेट में आ गई। जिस वजह से पहले उसकी तबीयक बिगड़ी फिर मौत हो गई।
डेढ़ महीने पहले ही दिखे रेबीज के लक्षण
मृतका महिला का नाम सीमा (40) बताया जा रहा है। वह अपने पड़ोसी की गाय का दूध पिया करती थी। इलाके के स्थानीय लोगों ने बताया कि डेढ़ महीने पहले ही गाय में रेबीज के लक्षण दिखे थे। पशु चिकित्सक ने भी जांच के बाद इसकी पुष्टि की थी। पशु चिकित्सक ने गाय के मालिक और जो भी उस समय उस गाय को दूध पी रहे थे, सभी को रेबीज का टीका लगवाने को कहा। जिसके बाद सभी ने रेबीज का टीका लगवा लिया।
लेकिन सीमा ने टीका नहीं लगवाया। इसके बाद सोमवार रात को अचानक सीमा की तबीयत बिगड़ गई। उसे पानी और रोशनी से डर लगने लगा और उल्टी भी होने लगी। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने गंभीर हालात देखते हुए सीमा को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन किसी भी अस्पताल ने रेबीज की जांच नहीं की। जिसके बाद सीमा की मौत हो गई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply