T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज में इरफान पठान के मेकअप आर्टिस्ट की रहस्मय तरीके से मौत, स्विमिंग पूल में मिली लाश

T20 World Cup 2024: पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के मैकअप आर्टिस्टफैयाज अंसारीका वेस्टइंडीज में स्विमिंग पूल में डूबने से निधन हो गया। इरफान उसके शव को वापस भेजने का खर्चा उठा रहे हैं। फैयाज अंसारी के परिवारवालों का कहना है कि फैयास T20 विश्व कप में कमेंटेटर के रूप में शामिल हुए पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इरफान पठान के साथ वेस्टइंडीज गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, मृतक फैयाज अंसारी बिजनौर के नगीना तहसील के मोहल्ला काजी सराय का निवासी था। उसकी उम्र 22 साल थी। कई सालों से फैयाज मुंबई में मेकअप आर्टिस्ट के तौर पर काम कर रहा था। फैयाज की सैलून की दुकान थी। इसी बीच एक दिन पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान उसके सैलून में पहुंचे और दोनो में जान पहचान हो गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद फैयाज की किस्मत ने अपना रूख बदला और उसको इरफान पठान ने अपना मेकअप आर्टिस्ट बना लिया। इरफान पठान फिर फैयाज को अपने साथ विदेश में भी ले जाने लगे। फैयाज के चचेरे भाई मोहम्मद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि फैयाज पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान के साथ वेस्टइंडीज में मौजूद था। वेस्टइंडीज से जानकारी मिली कि शुक्रवार की शाम को फैयाज की एक होटल में स्विमिंग पूल में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। इसके बाद परिवार में सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
शव को भारत लाने की हो रही तैयारी
मोहम्मद अहमद ने ये भी बताया कि फैयाज अंसारी की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी और 8 दिन पहले ही वो नगीना बिजनौर से मुंबई गया था। उन्होंने कहा इरफान पठान खुद ही वेस्टइंडीज में सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद शव को भारत लाने की तैयारी कर रहे हैं। शव आने के बाद परिजन दिल्ली शव को लेने जाएंगे। इस पूरी प्रक्रिया में तीन से चार दिन लगने की संभावना है। अभी शव को दफनाने के लिए गांव में तैयारियां चल रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply