अनिल कपूर ने किया खुलासा, सोनाक्षी के बाद अब कपूर खानदान का ये नवाब चढ़ेगा घोड़ी

Sonakshi Sinha Wedding: अपनी शादी की चर्चाओं के बीच सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों सुर्खियों में हैं। कल ही एक्ट्रेस की शादी हुई है। उन्होंने बेहद सिमम्पलिसिटी के साथ करीबियों की मौजूदगी में एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली है। हालांकि, उनका लैविश रिसेप्शन होने वाला है, जिसमें बी-टाउन की कई बड़ी हस्तियां दिखाई दे सकती है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि सोनाक्षी के बाद अब जल्द ही बी-टाउन में एक बार फिर से शहनाइ बज सकती है।
दरअसल अनिल कपूर से जब एक इंटरव्यू में सवाल किया गया कि कपूर खानदार में अगली शादी किसकी होगी? तब इस सवाल का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि “उम्मीद है अर्जुन की होगी”। हालांकि, अर्जुन की होने वाली दुल्हन कौन है ये कह पाना फिलहाल मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ समय से खबरे सामने आ रही है कि अर्जुन और मलाइका के बीच तनाव चल रहा है। लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। ऐसे में कह पाना मुश्किल है कि एक्टर की दुल्हन कौन होने वाली है। अपने और अर्जुन के ब्रेकअप की खबर पर मलाइका ने एक रोमांटिक फोटो शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था।
सोनाक्षी के साथ भी जुड़ा था नाम
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी डेट कर चुके हैं। कपल की लव स्टोरी साल 2015 में काफी सुर्खियों में रही थी। इनकी पहली मुलाकात फिल्म तेवर के दौरान हुई थी। हालांकि, इनका रिश्ता 2 साल के अंदर ही टूट गया था। बाद में अर्जुन का नाम मलाइका संग जुड़ने लगा था। जिसके बाद आज भी शायद दोनों एक साथ है। वहीं फैंस मलाइका और अर्जुन के शादी का कयास लगा रहे है। अब देखने वाली बात ये होगी की अर्जुन किससे शादी करते है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply