सिद्धारमैया की ताजपोशी आज, शिवकुमार समेत ये 8 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
KARNATAKA: कर्नाटक के बेंगलुरु में सीएम पद की शपथ ग्रहण का आयोजन किया हुआ है। इसमें सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। साथ ही कैबिनेट के 8 मंत्री इनके साथ शपथ लेंगे। इसके लिए कांग्रेस ने नामों की लिस्ट भी साझा की है।
दरअसल कर्नाटक में नई सरकार का शपथ ग्रहण आज 12.30 बजे से शुरू हो जाएंगा। सिद्धारमैया सीएम और डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी नहीं आएंगी। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है इसलिए वह दिल्ली में ही रहेंगी।
इसके अलावा इस कार्यक्रम में शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली से बेंगलुरु पहुंच चुके हैं। वहीं कर्नाटक सरकार में डॉ. जी परमेश्वर, के एच मुनियप्पा, के जे जॉर्ज, एमबी पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियांक खरगे, रामलिंग रेड्डी, बीजेड जमीर अहमद खान को कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply