पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर बनी मां, घर में गूंजी नन्ही परी की किलकारी

Seema Haider Gives Birth To Baby Girl: अपने प्यार के लिए पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर पांचवी बार मां बन गई हैं। उन्होंने नन्ही परी को जन्म दिया है। बता दें, ये बच्ची सीमा हैदर और सचिन मीणा की पहली संतान हैं। सीमा ने आज ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। इस खास मौके पर पूरा परिवार खुशी से झूम रहा है।
सीमा हैदर के घर आई नन्ही परी
सीमा हैदर ने आज सुबह करीब 4बजे ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया हैं। इसी के साथ ये बच्ची सीमा हैदर और सचिन मीणा की पहली संतान हैं। इस खबर के सामने आते हर तरफ खुशी का माहौल छा गया। सीमा ने पिछले साल दिसंबर में अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सुनाई थी। वीडियो में उन्होंने बताया था कि उनकी प्रेग्नेंसी को सात महीने हो चुके हैं। इस खबर के सामने आते ही पूरा परिवार खुशी से झूमने लगा।
सीमा और सचिन की लव स्टोरी
बता दें, सीमा हैदर पूरे देश में पाकिस्तानी भाभी के नाम से जानी जाती हैं। वह साल 2023में अपने प्यार के लिए सचिन मीणा पाकिस्तान छोड़ भारत आई थी। उनके साथ उनके चार बच्चें भी साथ आए थे। इसके बाद सीमा और सचिन शादी कर ली। दोनों की लव स्टोरी सुर्खियों में रही।
दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ऑनलाइन पबजी खेलने के दौरान हुई थी। दोनों काफी समय से ऑनलाइन पबजी खेल रहे थे। लेकिन देखते-ही-देखते उनकी ये दोस्ती प्यार में बदल गई। गौरतलब है कि सीमा हैदर शादीशुदा थी। इसलिए पहले उन्होंने अपने पति को तलाक दिया औक फिर अपने 4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आ गई। जहां उन्होंने हिंदू रीति रिवाजों के साथ सचिन से शादी की थी। शादी के बाद से दोनों नोएडा में रह रहे हैं।
Leave a Reply