Moga Train Accident: ट्रेन की चपेट मे आने से महिला और उसके बच्चे की मौत, 1 व्यक्ति घायल
Moga Train Accident: पंजाब के मोगा शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। साथ ही एक व्यक्ति भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
एक और जहां पूरा मोगा राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में दीप माला कर रहा था। वहीं दूसरी ओर देर शाम मोगा शहर के भीमनगर के पास एक महिला और उसके बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बच्चे ने हॉस्पिटल मे दम तोड दिया। इनको बचाने के समय एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका ईलाज के लिए मोगा से फरीदकोट रैफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
बच्ची और महिला की मौत
वहीं मृतक महिला और बच्चे के शव को मोगा के सिविल हॉस्पिटल के मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल, पुलिस मृतकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply