Weather Update: दिल्ली-NCR में ठंड का अलर्ट, हरियाणा और पंजाब में प्रचंड ठंड की स्थिति
Weather Update: पहाड़ी राज्यों के साथ पूरे उत्तरी-पूर्वी राज्य जबरदस्त ठंड और कोहरे की चपेट में है। घने कोहरे ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहने वाला है। मौसम विभान ने दिल्ली-एनसीआर में ठंड का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली की जनता को घने कोहरे और शीतलहर की मार झेलनी पड़ेगी। साथ ही मौसम विभाग ने अनुसार अगले पांच दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ठिठुरन वाले ठंडे दिन की स्थिति बनी रहेगी।
पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट
वहीं आईएमडी ने अनुसार,अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है। इसका मतलब पूरे सप्ताह लोगों को ठंड और घने कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में, निवासी सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना जताई जा रही है।
पंजाब और हरियाणा में प्रचंड ठंड की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों पूरे उत्तर भारत के लोगो ठंड से कांप रहे है। साथ ही अगले 48 घंटों तक पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कुछ हिस्सों प्रचंड ठंड की स्थिति बनी रहेगी। वहीं उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले 4 से 5 दिनों तक भीषण ठंड पड़ेगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply