राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, सामने आई तस्वीर
Ram Mandir: 22 जनवरी को राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होनी है जिसको लेकर तैयारियां जोरो शोरों से चल रही है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी समेत तमाम वीआईपी और वीवीआईपी शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के एक प्रतिनिधित्व करने वाले एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें अयोध्या में होने वाले समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने जाहिर की खुशी
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा है कि आज भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को 22 जनवरी को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से निमंत्रण प्राप्त करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू की एक तस्वीर भी पोस्ट की थी। उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने पर खुशी जताई है और कहा कि वह जल्द ही अयोध्या जाने के अपने दौरे का समय तय करेंगी।
उपराष्ट्रपति को भी मिला न्योता
गौरतलब है इससे पहले 11 जनवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण पत्र दिया गया था। उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण आलोक कुमार और नृपेंद्र मिश्रा ने दिया था। प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण पत्र मिलने पर उपराष्ट्रपति ने खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि मैं आपने तीन पीढ़ियों के साथ निश्चित तौर पर अयोध्या धाम आऊंगा और आपको यात्रा के वक्त के बारे में जल्द जानकारी दूंगा। मैं इस निमंत्रण को पाकर खुद को अभिभूत महसूस कर रहा हूं। वहीं दूसरी तरफ पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में पूजा पाठ के बाद 11 दिनों तक चलने वाला विशेष अनुष्ठान शुरू किया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply