‘PM मोदी ने तप किया, अब हमको भी तप करना है’, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत
Ram Mandir Pran Pratistha: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान हो गए है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधन किया। इस दौरान मोहन भागवत ने कहा, आज के आनंद का वर्णन कोई कई नहीं कर सकता। रामलला के साथ भारत का स्व लौट आया है। छोटे-छोटे मंदिर में आज राम भक्तों में उत्साह लहर की दिख रही है।
मोहन भागवन ने कहा कि आज हमने सुना कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पीएम मोदी ने कठोर व्रत रखा है। उन्होंने व्रत के कठोर नियमों का पालन किया। मैं उन्हें काफी लंबे समय से जानता हूं। पीएम मोदी एक तपस्वी हैं। परंतु, वह अकेले तप कर रहे हैं, हम क्या करेंगे। मोहन भागवत ने कहा कि अयोध्या वह जगह है, जहां कोई द्वंद नहीं है।
‘भगवान राम को 14 सालों का वनवास झेलना पड़ा’
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने कहा,भगवान राम को 14 सालों का वनवास झेलना पड़ा। लेकिन वह क्यों गए थे बाहर। इसकी वजह थी अयोध्या में कलह। राम दुनिया के कलह को मिटाकर वापस अयोध्या आए। आज रामलला 500 साल बाद फिर से वापस आए हैं। मोहन भागवत ने कहा कि हमको भी सारे कलह को विदाई देनी पड़ेगी। छोटे-छोटे विवाद होते रहते हैं, उसको लेकर लड़ाई करने की आदत छोड़नी होगी।
‘राम राज्य आने वाला है’
उन्होंने कहा कि रामलला के अयोध्या में आने के आज के दिन को जो-जो श्रवण करेगा, वह राष्ट्र के लिए कर्मपरायण होगा और उसका सब दुख दूर होगा। पीएम मोदी ने तप किया है, अब हमको भी तप करना है। राम राज्य आने वाला है। हमको भी सारे कलह को विदाई देनी होगी। राम के त्याग और तपस्या की वजह से आज का दिन देख रहे हैं। राम केवल बातें करने वाले व्यक्ति नहीं थे। वह काम करते थे। उनमें कोई अहंकार नहीं था। वह धर्म पथ पर चलने वाले व्यक्ति थे।
‘सब घट में राम हैं’
मोहन भागवत ने आगे कहा कि सब घट में राम हैं। यहीं ब्रह्म सत्य है। हमको ये जानकर आपस साथ चलना होगा। आपस में समन्यव रख कर आगे बढ़ना होगा। सेवा और परोपकार का भाव रखना होगा। सरकार की कई योजनाएं गरीबों को राहत दे रही हैं। लेकिन जहां दुख और पीड़ा दिखे, तो हमें भी मदद के लिए आगे आना चाहिए।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply