Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के दिन हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के घर गूंजी किलकारी, बने बेटी के पिता
Haryana News: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के घर भी खुशियां गूंजी है। दरअसल, दुष्यंत चौटाला पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। जेजेपी के फाउंडर और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया साइट एक्स पर दी।
दुष्यंत चौटाला ने लिखा,'रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ दिन पर हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यहां बेटी का जन्म हुआ है। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।' दुष्यंत चौटाला ने आगे लिखा, ‘आपका प्यार और आशीर्वाद हमारे लिए बहुत मायने रखता है।'
2017 में की थी शादी
दुष्यंत चौटाला ने साल 2017 में आईपीएस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की बेटी मेघना के साथ शादी की थी। दोनो की ये पहली संतान है। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन कई दंपतियों ने अपने नवजात शिशु को जन्म के लिए डॉक्टर के परामर्श से सोमवार दोपहर का समय निर्धारित कराया था। कई नवजात शिशुओं के नाम ‘राम’ और ‘सीता’ रखे गए। वहीं, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के जिला में महिला अस्पताल में एक मुस्लिम परिवार में जन्मे एक बच्चे का नाम उसकी दादी ने ‘राम रहीम’ रखा।
कैसा रहा राजनीतिक सफर
वहीं दुष्यंत चौटाला के राजनीतिक सफर की बात करें तो वो हरियाणा में सबसे लंबे कार्यकाल वाले उपमुख्यमंत्री हैं। भाजपा गठबंधन सरकार में शामिल दुष्यंत ने चार साल पहले 27 अक्टूबर 2019 को डिप्टी सीएम का कार्यभार संभाला था। स्वर्गीय मुख्यमंत्री भजन लाल के बड़े पुत्र चंद्र मोहन पौने चार वर्ष उपमुख्यमंत्री रहे थे। उनसे पहले चांद राम, डॉ. मंगल सैन, बनारसी दास गुप्ता और मास्टर हुकम सिंह भी उपमुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनका कार्यकाल कम ही रहा था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply