1900 गांव,लाखों जिंदगियां...पंजाब समेत दिल्ली की कई बस्तियां हुई पानी-पानी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का PM मोदी लेंगे जायजा

Delhi-Punjab Flood: उत्तर भारत में भारी बारिश ने दिल्ली और पंजाब में बाढ़ का कहर बरपाया है। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान 205 मीटर से 2 मीटर ऊपर 207 मीटर के पार बह रही है। मयूर विहार, अक्षरधाम और यमुना बाजार जैसे इलाकों में पानी घुस गया है, जो नदी से 3-4 किमी दूर हैं। दिल्ली सचिवालय तक बाढ़ का पानी पहुंच चुका है, और निगमबोध घाट पूरी तरह डूब गया है। ड्रोन तस्वीरों में यमुना ने दिल्ली को अपने आगोश में ले लिया है। जहांगीरपुरी में सीवर बैक मार रहा है, और ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से लोग मंदिरों में शरण ले रहे हैं।
मयूर विहार और यमुना खादर में बने राहत कैंप भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। मॉनेस्ट्री मार्केट की दुकानें डूब चुकी हैं, और लोग छतों पर फंसे हैं। एनडीआरएफ और पुलिस बोट के जरिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है। प्रभावित इलाकों में खाना और जरूरी सामान बांटा जा रहा है, लेकिन राहत कैंपों तक पानी पहुंचने से हालात और बिगड़ गए हैं। दिल्ली के जल संसाधन मंत्री प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि स्थिति नियंत्रण में है, जबकि विपक्षी नेता अरविंद केजरीवाल ने सरकारी इंतजामों को नाकमयाब बताया।
पंजाब में सदी की सबसे भयानक बाढ़
पंजाब में 23 जिलों के 1902 गांव पानी में डूब गए हैं, जिससे 3.84 लाख लोग प्रभावित हैं। करीब 1.5 लाख हेक्टेयर फसल नष्ट हो चुकी है। एनडीआरएफ, सेना और अन्य टीमें 20,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा चुकी हैं। फाजिल्का और गुरदासपुर जैसे क्षेत्रों में बोट से बीमार और बुजुर्गों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की चौकियां और फेंसिंग भी बाढ़ की चपेट में हैं।
पीएम मोदी का दौरा और राहत के प्रयास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा करेंगे। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया। दिल्ली और पंजाब में राहत कार्य जोरों पर हैं, लेकिन बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। सड़कें, पुल और स्कूल क्षतिग्रस्त हैं। राहुल गांधी ने केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग की है। बाढ़ ने न केवल लोगों की जिंदगी, बल्कि फसलों और आजीविका को भी तबाह कर दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply