MP New CM: कौन है मोहन यादव? जिन्हें बनाया गया मध्य प्रदेश का नया सीएम
Madhya Pradesh New CM: पिछले हफ्ते मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की थी। उसके बाद से ही राज्य में चर्चा थी की बीजेपी किसी नए चेहरे को सीएम पर की कमान सौंप सकती है। अनुमान के मुताबिक बीजेपी ने राज्य में नया चेहरा दे दिया है। सोमवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना गया। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और वह शिवराज सरकार में मंत्री थे। मोहन यादव को RSS का बेहद करीबी माना जाता है।
एमपी के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने काफी संघर्ष के बाद राजनीति में मुकाम हासिल किया है। छात्र राजनीति से करियर की शुरुआत करने वाले मोहन यादव बीजेपी के स्थापित नेता हैं। उज्जैन संभाग के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती है। मोहन यादव लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। मोहन यादव 2जुलाई 2020को शिवराज सिंह चौहान सरकार में कैबिनेट मंत्री बने थे। उनको उच्च शिक्षा मंत्री का कामकाज सौंपा गया था। यादव की छवि हिंदूवादी नेता की रही है। 25मार्च 1965को उज्जैन में जन्मे मोहन यादव ने विक्रम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
संघ के करीबी हैं मोहन यादव
मोहन यादव शिवराज सिंह चौहान की सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। वह साल 2013में पहली बार विधायक बन कर आए थे। मोहन यादव एबीवीपी और संघ से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। साल 1984में मोहन यादव छात्र संघ के अध्यक्ष और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री चुने गए थे।
विवादों से भी नाता
मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव का विवादों से काफी पुराना नाता रहा है। साल 2020 में उपचुनाव के समय असंयमित भाषा के प्रयोग के कारण चुनाव आयोग ने उनपर एक दिन के लिए प्रचार करने पर प्रतिबंधित लगा दिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply