गुना में बोरवेल में फंसे मासूम ने ली आखिरी सांस, 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला था बाहर
Guna Borewell Rescue Operation: मध्य प्रदेश के गुना में बोरवेल में गिरे 10वर्षीय बालक सुमित को रविवार सुबह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बच सकी। घटना शनिवार दोपहर की है। जिले के राघौगढ़ में सुमित मीणा बोरवेल में गिर गया था। हादसा शनिवार शाम लगभग 4बजे हुआ, जब सुमित अपने खेत पर गया था। इसके बाद करीब 16घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसे बाहर निकाला गया, जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
बता दें, सुमित शनिवार को पिपलिया गांव में एक बोरवेल में गिर गया था। जिसे बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। इसकी जानकारी देते हुए गुना के एएसपी मान सिंह ठाकुर ने बताया कि 'सुमित कल दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोरवेल में गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शाम करीब 6बजे शुरू हुआ। आज सुबह करीब 9:30बजे सुमित को बोरवेल से बाहर निकाला गया। बोरवेल. उसे अस्पताल ले जाया गया है, उसकी सांसें धीमी हैं. वह अभी बेहोश है।'
बच्चे को बचाने के लिए खोदा 25फीट गहरा गड्ढा
बता दें, राघौगढ़ के कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने बच्चे के गिरने की जानकारी देते हुए कहा था कि बच्चा करीब 39फीट की गहराई पर फंसा हुआ था। गुना कलेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि बोरवेल करीब 140फीट गहरा है। बच्चे को बचाने के लिए 25फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था।
कांग्रेस विधायक ने आगे बताया कि पुलिस और अन्य स्थानीय एजेंसियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। वहीं देर शाम भोपाल से राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि बोरवेल में ऑक्सीजन पंप किया जा रहा है।
राजस्थान में अब भी रेस्क्यू ऑपरेशन है जारी
दूसरी तरफ, राजस्थान के कोटपुतली में 6दिन पहले खुले बोरवेल में 5वर्ष की चेतना गिरी थी। जिसे बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। बच्ची को बाहर निकालने के लिए आपदा प्रबंधन दल (एनडीआरएफ) के दो- दो जवान तीन बार में 170फीट गहरे गड्डे में उतरे हैं। बता दें, यह गड्डा बोरवेल के समानांतर बनाया गया है। इस गड्डे से बोरवेल तक सुरंग खोदी जा रही है। जवानों की सुरक्षा के लिए आक्सीजन का प्रबंध किया गया है।
Leave a Reply