INDIGO: इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
Indigo: सिंगापुर जा रही इंडिगो की एक बार फिर इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। दरअसल तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो फ्लाइट की इंडोनेशिया में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। फ्लाइट सुरक्षित लैंड करा ली गई। वहीं जांच के बाद विमान में कोई खराबी नहीं पाई गई है। हालांकि अभी विमान को उड़ान भरने की इजाजत नहीं दी गई है।
जानकारी के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट 6ई-1007 तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी लेकिन रास्ते में पायलट को विमान में कुछ जलने की बू आई। इसके बाद पायलट ने विमान को नजदीकी एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। इसके बाद विमान को इंडोनेशिया के मेदान इलाके में कुआलानामु एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।
लैंडिंग के बाद विमान की जांच की गई तो प्राथमिक तौर पर अभी विमान में कोई खराबी नहीं मिली है लेकिन अभी विमान इंडोनेशिया के एयरपोर्ट पर ही है और विस्तृत जांच के बाद ही इसे उड़ान की इजाजत दी जाएगी। विमान के यात्रियों को एक अन्य विमान से सिंगापुर भेजा गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply