हाइजैक जहाज पर भारतीय नौसेना के मरीन कमांडोज का उतरा हेलीकॉप्टर, मारे गए सभी समुद्री लुटेरे!
Ship Hijack In Somalia :सोमालिया के पास हाइजैक हुए जहाज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित है और कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि भारतीय नौसेना के मरीन कमांडोज ने हाईजैकर्स को मार गिराया है। बता दें कि गुरूवार को 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम के जहाज को सोमालिया तट पर हाईजैक कर दिया था। उस जहाज पर 15 भारतीय क्रु मेंबर सवार थे जो सही सलामत है।
हाइजैक जहाज पर मरीन कमांडो का उतरा हेलीकॉप्टर
दरअसल गुरूवार शाम को भारतीय नौसेना के 'एमवी लीला नॉरफॉक' नाम जहाज को हाईजैक कर लिया था। इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा भी लगाया गया था। लेकिन लगातार भारतीय नौसेना ने नजर बनाए रखा और इसके तहत एक ऑपेशनव चला गया। इस ऑपरेशन में मरीन कमांडो भेजे गए। बताया जा रहा है कमांडों ने सभी हाइजैर्स को मार गिराया है।
क्या मारे गए समुद्री लुटेरे?
इसको लेकर सैन्य अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना का युद्धपोत आईएमएस चेन्नई सोमालिया तट के पास अपहृत जहाज एमवी लीला नोरफोक के पास पहुंच गया है। भारतीय युद्धपोत ने अपना हेलीकॉप्टर उतार दिएहै। वहीं समुद्री लुटेरों को लूटे गए जहाज को छोड़ने की चेतावनी भी जारी कर दी है। जहाज पर सवार भारतीय दल सुरक्षित है और मरीन कमांडो मार्कोस ऑपरेशन के लिए तैयार है।
बता दें कि, ईस्ट अफ्रीका के सोमालिया में एक जहाज को हाइजैक कर लिया था। जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना ने बताया कि किडनैप किए गए जहाज एमवी लीला नॉरफॉक की तलाशी के लिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है। यह किडनैपिंग गुरूवार शाम को की गई है। भारतीय नौसेना ने बताया कि सोमालिया के तट पर अगवा किए गए इस जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। फिलहाल इस पर भारतीय नौसेना की नजर बनी हुई है। बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है।
इससे पहले भी सोमालिया में समुद्रही लुटेरों ने अरब सागर में माल्टा के जहाज MV रुएन को हाइजैक कर लिया था। सकी घटना की जानकारी भी भारतीय नौसेना ने दी थी। जिसके बाद भारतीय नौसेना एक्टिव हो गई थी। हालांकि नेवी की ओर से युद्धपोत और समुद्री गश्ती विमान को अरब सागर भेजा गया औक भारतीय जहाज को रेस्क्यु कर लिया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply