White Paper: कांग्रेस के आर्थिक कुप्रबंधन पर BJP का हमला, लोकसभा में पेश हुआ UPA के 10 साल पर श्वेत पत्र
White Paper: मोदी सरकार की ओर से लोकसभा में श्वेत पत्र पेश किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनडीए सरकार की ओर से श्वेत पत्र पेश किया। सरकार यह श्वेत पत्र UPAसरकार के दौरान कथित आर्थिक कुप्रबंधन के खिलाफ लायी है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने इसके विरोध में 'ब्लैक पेपर' लाने की बात कही है। अब शुक्रवार दोपहर 12 बजे से श्वेत पत्र पर चर्चा शुरू हो सकती है।
सबसे पहले जानिए कि मोदी सरकार 'श्वेत पत्र' क्यों लायी है। बताया गया है कि इसके जरिए सांसदों को बताया जाएगा कि साल 2014 से पहले (मोदी सरकार बनने से पहले) देश किस तरह के शासन, आर्थिक और राजकोषीय संकटों का सामना कर रहा था। इसके अलावा सांसदों से कहा जाएगा कि वे जनता को बताएं कि मोदी सरकार ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए क्या कदम उठाए हैं। इस श्वेत पत्र में UPAशासन के दौरान हुए 15 घोटालों का जिक्र किया गया है। इसमें 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, राष्ट्रमंडल खेल घोटाला आदि शामिल हैं।
श्वेत पत्र में क्या लिखा है?
-श्वेत पत्र में कहा गया है कि UPAसरकार ने देश की आर्थिक बुनियाद को कमजोर किया।
- UPAके दौर में रुपये में भारी गिरावट आई थी
- बैंकिंग सेक्टर संकट में था
- बैंकिंग सेक्टर संकट में था
- विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आई
- बहुत बड़ा कर्ज लिया गया
- राजस्व का दुरुपयोग किया गया
आपको बता दें कि,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण के दौरान इस संबंध में घोषणा भी की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार एक श्वेत पत्र पेश करेगी, जिसमें UPAदशक और एनडीए दशक को शामिल किया जाएगा। UPAशासन के वित्तीय कुप्रबंधन और एनडीए शासन की वित्तीय दूरदर्शिता को दर्शाने के लिए एक तुलनात्मक विश्लेषण किया जाएगा।
Leave a Reply