Ram Mandir: गर्भगृह में स्थापित होगी रामलला की श्याम वर्ण की मूर्ति, सामने आई ये वजह
Ram Mandir: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्री राम की श्याम वर्ण (सांवली मूर्ति) स्थापित की जाएगी. भगवान राम की बनी तीन मूर्तियों में से एक मूर्ति का चयन करना था। अब ये फैसला हो गया है. बताया जा रहा है कि श्याम वर्ण की दो मूर्तियां बनाई गई थीं. इसमें से एक गहरे रंग की मूर्ति को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. भगवान श्री राम का रंग सांवला था, इसलिए ऐसी मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया है।
किसने बनाई है मूर्ति?
मिली जानकारी के मुताबिक भगवान राम की पहली मूर्ति गणेश भट्ट ने बनाई थी। दूसरा सत्यनारायण पांडे ने बनाया था। जबकि तीसरी प्रतिमा अरुण योगीराज ने बनाई है। अरुण योगीराज द्वारा बनाई गई श्याम वर्ण की प्रतिमा को ट्रस्ट ने अंतिम रूप दे दिया है। मंदिर के गर्भगृह में दो मूर्तियां रखी जाएंगी। एक मूर्ति जो पहले तंबू में थी, अब भी पूजी जाती है। जबकि, दूसरा नवनिर्मित है। नई प्रतिमा को दूर से भी देखना आसान होगा।
इससे पहले शुक्रवार को रामलला के मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ने मीडिया से बात करते हुए भगवान श्रीराम की सांवली मूर्ति स्थापित करने का संकेत दिया था। उन्होंने मीडिया से कहा था कि क्योंकि हमारा प्रभु साँवले रंग के है।
22 जनवरी 2024 को होगा अभिषेक
आपको बता दें कि, अयोध्या में भव्य राम मंदिर लगभग बनकर तैयार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मुख्य यजमान बनाया गया है. इसलिए पीएम मोदी के हाथों भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा. इसके लिए कई धार्मिक गुरुओं और कई दिलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत भी शामिल होंगे.
श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट की बैठक हुआ चयन
गर्भगृह में रामलला की मूर्ति को लेकर शुक्रवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक भी हुई. इस बैठक में प्रतिमा के चयन पर चर्चा हुई. मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा था कि भगवान राम को प्रतिबिंबित करने वाली 51 इंच ऊंची प्रतिमा का चयन तीन डिजाइनों में से किया जाएगा। जिसमें सर्वोत्तम दिव्यता एवं बालसुलभ मनोवृत्ति होगी, उसका चयन किया जायेगा।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply