‘उन्होंने लम्बे अरसे तक सदन और देश का मार्गदर्शन किया’, PM Modi ने मनमोहन सिंह की जमकर की तारीफ
PM Modi: गुरुवार को राज्यसभा में पीएम मोदी ने सांसदों की विदाई पर सदन में संबोधित किया। पीएम मोदी ने उन्हें संबोधित किया जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस दौरान पीएम मोदी ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने कहा जब भी लोकतंत्र की चर्चा की जाएगी तो वो बहुत याद आएंगे।पीएम मोदी ने कहाकि मैं विशेष रूप से मनमोहन जी स्मरण करना चाहूंगा। उन्होंने लम्बे अरसे तक इस सदन और देश का मार्गदर्शन किया है।
‘उनका बहुत बड़ा योगदान रहा’
उन्होंने कहा, 6 बार सदन के सदस्य रहे, वैचारिक मतभेद रहा, लेकिन उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सदन का कई बार मार्गदर्शन किया। जब सांसदों के योगदान का जिक्र होगा तो मनमोहन सिंह की चर्चा जरूर होगी। मनमोहन सिंह व्हीलचेयर में आए और एक मौके पर वोट किया। लोकतंत्र को ताकत देने आए। खास तौर पर उनके लिए प्रार्थना है कि हमारा मार्गदर्शन करते रहें। हमें जब जहां बैठने को कहा गया, हम वहां बैठे। पीएम मोदी ने आगे कहा कि उस कालखंड ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। कभी-कभी फैशन परेड का भी दृश्य देखने को मिला। काले कपड़ों में सदन में सांसदों की फैशन परेड देखने को मिली। जब भी कोई अच्छा काम होता है, तो काला टीका लगाते हैं।
किसी भी सांसद ने रुकने नहीं दिया काम
खड़गे जी आपकी उम्र पर ये काम अच्छा भी लगता है। पीएम मोदी ने कहा विदा हो रहे सांसद पुराने और नए संसद भवन की स्मृतियों का अनुभव लेकर जा रहे हैं। कोविड के समय ने किसी भी सांसद ने देश के काम को रुकने नहीं दिया। सदन में आकर चर्चा की और कोविड के दौरान और देश की सेवा की। कितना बड़ा रिस्क उन्होंने लिया, ये देश को पता चला।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply