Haryana की सभी 10 सीटों पर भाजपा को एकतरफा हराएगा "इंडिया" गठबंधन -डॉ. संदीप पाठक
                
Haryana: AAPके राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने बुधवार को सभी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इस दौरान उनके साथ AAPके प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे।
जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है -संदीप पाठक
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि AAPने कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के नाम का ऐलान करके चुनावी शंखनाद कर दिया है। AAPहरियाणा में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से ही हरियाणा में जीत का खाता खोलेगी। मुझे विश्वास है कि हरियाणा में इंडिया गठबंधन भाजपा को सभी 10 लोकसभा सीटों पर एकतरफा बहुमत से हराया। क्योंकि हरियाणा की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है।
‘कुरुक्षेत्र में ऐसी लड़ाई होगी जो उन्होंने सोचा भी नहीं होगा’
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से भाजपा की सीधी टक्कर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता से होगी और भाजपा हारेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा को हरियाणा और केन्द्र में मौका देकर देख लिया, लेकिन भाजपा सरकार ने किया कुछ नहीं। सरकार की कारगुजारी सबके सामने है और पीएम मोदी ने भी लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा। मोदी सरकार ने किसानों की को दुर्दशा की है वो देश के सामने है।
हरियाणा में अपराध का बोलबाला -सुशील गुप्ता
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र में धर्मयुद्ध की व लोकतंत्र को बचाने की और भाजपा के भ्रष्टाचार को खत्म करने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। आज हरियाणा में अपराध का बोलबाला है, सरेआम गोलियां मारी जा रही है और फायरिंग कर व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। हरियाणा में सरकारी स्कूल बंद होते जा रहे हैं और नए अस्पताल बन नहीं रहे। हरियाणा में इस व्यवस्था को बदलने की जरुरत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के अहंकार और तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन बना है। क्योंकि भाजपा लोकतंत्र को कुचलना चाहती है, भाजपा वोट की चोरी करती है, विपक्ष के नेताओं को जेल में डालना चाहती है, सवैंधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर रखना चाहती है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट कर चुनाव आयोग में अपने व्यक्तियों को बैठना चाहते हैं। इन सारी व्यवस्थाओं के टीम इंडिया का गठबंधन हुआ है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
Leave a Reply