HARYANA NEWS: भाजपा पर जमकर बरसे बीरेंद्र सिंह, कहा- बिहार के चुनाव से जनता को कुछ फायदा तो हुआ

HARYANA NEWS: हरियाणा के जींद में पूर्व कैबिनेट मंत्री बीरेंद्र सिंह का बीजेपी पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जो GST में कटौती कर रही है ये सब बातें बिहार चुनाव को लेकर सामने आई है। बीरेंद्र चौधरी ने कहा कि SIR से वोट चोरी जैसे मुद्दे से भटकाने के लिए बीजेपी इस तरह के फैसले ले रही है। बिहार के चुनाव से जनता को कुछ फायदा तो हुआ। भाजपा के नेताओं को कुछ तो अक्ल आई।
बीरेंद्र सिंह ने कहा बीजेपी जो आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाने पर सवाल उठाते है बीजेपी ये बताये उन्होंने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा को 2 साल के करीब बने हो गये। क्या बीजेपी ने अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। कांग्रेस ने अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बना गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब मे आज प्राकृतिक आपदा आई हुई है। वहां के किसान लोग अपनी वीडियो जारी कर रहे है कि हमारे पास खाने पीने का पूरा स्टॉक है। अभी आप 10 से 15 दिनों तक सामग्री न भेजे ज़ब पानी का लेवल 10 दिन बाद कम होगा। उसके बाद राहत सामग्री भेजे। उन्होंने कहा कि 10 दिन बाद ज़ब पानी कम होगा उसके बाद पशुओ के लिए चारे कि शॉर्टज होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply