Haryana News: इंडी गठबंधन को लेकर सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा खुलासा, जानकर हो जाएंगे हैरान
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूरे देश ने कल राम लीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाईचारे का एक दृश्य देखा है। जिस प्रकार से मोदी सरकार को घमण्डिया गठबंधन तंज कसा रहा था ये पूरे देश ने देखा है। यह गठबंधन नहीं ठंगबंधन है।
दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली पर सीएम नायब सैनी ने कहा कि आप पार्टी सुप्रीमो की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है, कांग्रेस कहती है यह सभी के समर्थन की रैली हैं। दिल्ली में गठबंधन पंजाब में हम आपके कौन है। उन्होंने कहा कि बंगाल और बिहार में गठबंधन से लड़ने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस और आप छोड़कर सांसद और विधायक जा रहे है। पिछले दिनों देखा उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा है। इस गठबंधन के काम है जितना हो सके लूटो, देश को बदनाम करो। जांच एजेंसिया जब नोटिस दे तो इग्नोर करो , कोर्ट की फटकार लगे तो विक्टिम कार्ड खेले गए।
इंडी गठबंधन के लोग या तो जेल में है या बेल पर है- नायब सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग या तो जेल में है या बेल पर है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता देश तोड़ने की बात करते हैं। यह देश की शक्ति का अपमान करते है, उदय निधि स्टॅलिन के बयान पर चुप रहते है, लेकिन सजा पर सवाल उठाते है। उन्होंने कहा कि यह झूठे आरोप लगाते है बाद में माफी मांगते है। हर एक चेहरे पर घोटाले और भ्रष्टाचार का काला धब्बा है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply