Haryana News: गोहाना मे दिखा तेज रफ्तार का कहर, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; पांच लोगों की दर्दनाक मौत
Gohana Road Accident: हरियाणा के गोहाना में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। शादी समारोह से लौट रहे सात युवकों की स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खानपुर महिला मेडिकल मे लाया गया जाया। इलाज के दौरान दो और युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवकों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। सभी युवक रोहतक जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे और गांव भावड से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, घडवाल से भावड रोड पर HR 98 B 9988नंबर की काली स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गाड़ी में कुल सात युवक सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में सागर और गोलू गांव घुसकानी, रोहतक) के रहने वाले है जबकि अकुश पुत्र जयपाल (गांव खिडवाली), दीपक (गांव खिडवाली) और साहिल पुत्र सतबीर (गांव खिडवाली) की मौत हो गई। चारों की उम्र करीब 25से 28वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें गोलू शादीशुदा था, जबकि अन्य तीन युवक अविवाहित थे। एक साथ पांच युवाओं की मौत से गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। दो युवकों का पीजीआई खानपुर में चल रहा इलाज लाया गया हादसे में अंकित पुत्र राजकिशन (गांव खिडवाली) और सागर पुत्र दया किशन (गांव खिडवाली) गंभीर रूप से घायल हो गए।
गांव में शोक की लहर
वहीं पांच युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव खिडवाली, घुसकानी और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। रोहतक के गांव जिंदरान निवासी संदीप की बहन की शादी गांव भावड में थी। शादी में भात भरने के लिए सातों दोस्त एक साथ वहां पहुंचे थे। सभी दोस्त आपस में जिगरी माने जाते हैं और हर खुशी-गम के मौके पर साथ रहते हैं। घुसकानी गांव के सरपंच के भतीजे सागर की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर सभी दोस्त गोहाना में शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
ओवर स्पीड के कारण हुआ हादसा
बरोदा थाना प्रभारी धर्मवीर का कहना है कि घड़वाल गांव के नजदीक यह हादसा हुआ है और गांव भावड़ में भात भरने के लिए गए हुए थे। पांच लड़के खिड़वाली गांव के रहने वाले थे जिनमें से तीन लड़कों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो युवकों की अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि ओवर स्पीड होने के कारण हादसा हुआ है। परिजनों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई होगी।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply