HARYANA NEWS: फरीदाबाद में दो किशोरियों ने एक ही दिन दी जान, पुलिस जांच में जुटी
HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद में एक ही दिन में दो नाबालिग युवतियों ने आत्महत्या कर ली। दोनों मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इन दोनों घटनाओं की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, पहला मामला सारन थाना क्षेत्र का है। जहां नंगला एंक्लेव पार्ट-2 के पास 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई। घर में मामूली कहासुनी के बाद युवती कमरे में चली गई थी। आधे घंटे तक बाहर न आने पर परिवार को शक हुआ। जिसके बाद उसके परिजनों ने कमरे के पास जाकर देखा तो वह अंदर से बंद मिला। जिसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से चुन्नी के सहारे युवती लटकी हुई मिली थी। तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया,जहांडॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
14 वर्षीय किशोरी ने की आत्महत्या
दूसरा मामला सेक्टर-58 थाना क्षेत्र का है। राजीव कॉलोनी में 14 वर्षीय किशोरी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक, सुबह से किशोरी चुप थी, वह किसी भी बातचीत नहीं कर रही थी। शाम करीब 7 बजे कमरे में फांसी लगाई। परिजनों ने दरवाजे को तोड़ कर किशोरी को बाहर निकाल कर बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लि ए भेज दिया। दोनों ही मामलों में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply