हरियाणा में बाढ़ से कितना हुआ नुकसान, दुष्यंत चौटाला ने दिया पूरा ब्योरा

चंडीगढ़: हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के 1475 गांवों में बाढ़ का पानी आ गया था। पहली बार सरकार को इस बाढ़ घोषित किया। प्रदेश में बाढ़ की वजह से 47 लोगों की मौत हुई है। 40 लोगों को 1 करोड़ से अधिक मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी 7 लोगों की डीसी से रिपोर्ट आनी है। 4 लाख 8 हजार एकड़ क्रॉप लोस दर्ज हुआ है
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि क्षति पूर्ति पोर्टल पर आगामी 18 अगस्त तक किसान डाटा दर्ज करवा सकते है। 7 सितंबर से पहले डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। 3 फैसले एडिशनल लिए है पटवारियों की जहां कमी है वहां क्षति पूर्ति सहायक नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना के साथ लगते एरिया में जहां जहां खेतों में आया है। वहां अगर किसान मुआवजा लेने की बजाय अगर सिल्ट को ऑक्शन करवाएं तो किसानों को भी फायदा मिलेगा।
‘500 से ज्यादा सड़कों नुकसान हुआ है’
दुष्यंत ने कहा कि 500 से ज्यादा सड़कों नुकसान हुआ है। पदमा योजना को हमने स्वरूप देने का काम किया है। 1000 करोड़ तक का हमने प्रवधान रखा है। 50 करोड़ तक स्टार्टअप में सरकार इन्वेस्ट करेगी। उन्होंने कहा कि 23 हजार 108 करोड़ जीएसटी कलेक्शन रहा है। पिछले वर्ष कलेक्शन 19 हजार 133 था। पिछले वर्ष के मुकाबले 20 प्रतिशत ग्रोथ हुई है।
Leave a Reply