CM Nayab Saini PC : सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा दावा, हुड्डा पर कसा तंज

CM Nayab Saini PC: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंसको संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि आज एक विषय को लेकर रूबरू होने का मौका मिल रहा है। आज सुबह ही अयोध्या में श्री राम के दर्शन के लिए गए थे। हमारे लिए गर्व की बात है लंबे समय बाद दिव्य और भव्य स्वरूप का दर्शन करने को मिला। आने वाले 100दिनों में हरियाणा के लोगों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओ को पूरा करेंगे। एक फैसला सर्वोच्च न्यायालय का आया है। सोशल इकनॉमिक पर फैसला आया है।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि हमने लंबे समय से नौकरियों से वंचित गरीब बच्चों, घुमंतू जातियों जोकि ओबीसी ओर एससी में नहीं आते है। 2018में इसको लागू किया था सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते है,5बातें हरियाणा की जनता के सामने पहुंचाना चाहते है। सामाजिक आर्थिक नीतिपर अडिग थे, अडिग रहेंगे, किसी को निकलने नहीं देंगे। आज इस फैसले से सीईटी पर कोई सवाल नहीं है, कांग्रेस के लोग ओछे हथकंडे अपना रहे है। अगर कांग्रेस के लोगों को गरीब, विमुक्त जातियों के बच्चों के खिलाफ है तो इसपर विचार करें। अगर जरूरत पड़ी तो एक विधयेक विधानसभा में लेकर आएंगे ताकि जो आरक्षण गरीब बच्चों को दिया है।
कांग्रेस के लोग गरीब के विरोधी है- सीएम नायब सैनी
सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लोग गरीब के विरोधी है उनके बयानों से स्पष्ठ नजर आ रहा है। इस फैसले पर भृम की स्तिथि पैदा करने वालों को आइना दिखाना चाहता हूं। इनके समय मे भाई भतीजावाद व क्षेत्रवाद हावी था। योग्य युवाओ में हताश व निराशा जाग गई थी। युवा पढ़ने में नही इनके चक्कर काटने में लगा रहता था। गरीब व्यक्ति जिसके पास पैसा नही था, जिनके पास देने के लिए वोट तो था मगर इनके पास उनके लिए नौकरी नहीं थी। गरीब लोगों की पहुंच से नोकरियां दूर थी। 1लाख 32हजार नोकरियाँ बिना पर्ची बिना खर्ची के हमने देने का काम किया है।
विपक्ष पर बरसे सीएम नायब सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि गरीब के साथ अगर हमारी सरकार खड़ी है उससे भी इनके पेट मे दर्द हो रहा है। पहले युवा शिफारिश ढूंढते थे आज लाइब्रेरी ढूंढते है। 2018में उच्च न्यायलय की डबल बेंच ने सामाजिक आर्थिक आधार के 5अंकों की सरहाना भी की थी। कांग्रेस की तरफ से प्रयोजित भर्ती रोको गैंग समय - समय पर रोड़े अटकाता रहा है। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार गरिब के साथ खड़ी है। जिनके साथ कोई खड़ा नही है उनको हमने 5अंक का प्रावधान किया था।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply