Haryana News: हरियाणा के श्रमिकों के लिए सीएम नायब सैनी ने किया बड़ा ऐलान, अब होंगे राम लला के दर्शन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि सौभग्य की बात है, भगवान राम लला के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है राम लाला आज दिव्य व भव्य मंदिर में बिराजमान है। दुनिया भर से लोग दर्शनों के लिए आ रहे है। उन्होंने कहा कि आज हम सब भी दर्शन करने के लिए जा रहे है। प्रदेश खुशहाल औऱ विकास में आगे बढ़े ऐसी कामना हम राम जी से करते है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लगातार हर जिले से बसें जा रही है इसके तहत बुजुर्गों के लिए राम लला व अन्य तीर्थो पर जाएं।
सीएम नायब सैनी ने कहा कि जो भी श्रमिक जाना चाहते है। उनको भी ले जाने के लिए अधिकारियों को कहा गया है।जो भी जाना चाहते है उनकी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति जिसकी आय 1लाख 80से नीचे ऐसे लोगो को सरकार तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत घुमा रही है। श्रमिकों को भी इसी कड़ी में करवाने का निर्णय लिया है। ने कहा कि कुरुक्षेत्र भी जिसे लैंड ऑफ गीता भी कहते है। जिस धरती पर भगवन के मुह से गीता के श्लोक निकले है। 250करोड़ की लागत से काम चल रहा है
जंगल सफारी की भी शुरू की जा रही है- सीएम नायब सैनी
सीएम नायब सैनी ने कहा कि देश विदेश से यात्री बड़ी संख्या में वहां आते है। उन्होंने ने कहा पंचकूला में माता मनसा देवी का स्थल है, नाडा साहिब गुरुद्वारा है, शीतला माता का मंदिर गुरुग्राम में है। हमारी सरकार टूरिज्म को बढ़ाने के लिए काम कर रही है, जंगल सफारी की भी शूरू की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular

Leave a Reply