भूपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार से की अपील, कहा- बाढ़ से हुए नुकसान की गिरदावरी करवाकर सरकार जल्द दे मुआवजा

चंडीगढ़: हरियाणा के जींद में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार द्वारा बाढ़ नियतंत्रण और राहत के लिए किए जा रहे कार्य अपर्याप्त हैं। लोगों की परेशानी और जान-माल के ख़तरे की गंभीरता को समझते हुए उसे अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए। आज लगभग पूरा हरियाणा बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ चुका है। गांव, खेत, गलियां, सड़कें, हाइवे और शहर सब जलमग्न हो गए हैं। तमाम प्रभावित लोग सरकारी मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू करके, फसलों को हुए नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मकानों और दुकानों को हुए नुकसान का मुआयना करके जल्द मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।
जींद में हुड्डा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि वो पूरे हरियाणा से जानकारी एकत्र कर रहे हैं। आधे से ज्यादा जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं और आने वाले दिनों में बारिश की संभावना के चलते हालात और बिगड़ने की आशंका है। इसलिए सरकार को जल निकासी और बाढ़ प्रभावित इलाकों में सहायता पहुंचाने के लिए पूरी मुस्तैदी दिखानी चाहिए।
‘गांव से लेकर शहर तक, जल भराव व बाढ़ का सामना कर रहे हैं’
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बाढ़ के लिए सिर्फ प्रकृति नहीं, बल्कि बीजेपी सरकार के घोटाले और निष्क्रियता भी दोषी है। क्योंकि लगातार इस सरकार द्वारा अमृत योजना, साफ-सफाई और सीवरेज व्यवस्था के मामलों में घोटाले किए जाते रहे। कैग की रिपोर्ट में भी कई अनियमितताओं के खुलासे हुए हैं। यही वजह है कि अब तमाम गांव से लेकर शहर तक, जल भराव व बाढ़ का सामना कर रहे हैं। क्योंकि ना सरकार ने समय रहते नहरों की सफाई करवाई और ना ही सीवरेज की।
विश्वविद्यालयों में स्टाफ की 52 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं- हुड्डा
चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी में कोर्सिज बंद होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश के विश्वविद्यालयों में स्टाफ की 52 प्रतिशत सीटें खाली पड़ी हैं। यही वजह है कि प्रदेश के विश्वविद्यालय लगातर पिछड़ते जा रहे हैं। यह लगतार छठा साल है, जब हरियाणा की कोई भी यूनिवर्सिटी देश की टॉप-100 में जगह नहीं बना पाई है। कांग्रेस सरकार ने चौ. रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी का निर्माण जींद और आसपास के जिलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए किया था। लेकिन अब बीजेपी सरकार लगातार स्कूलों और कॉलेज-यूनिवर्सिटीज़ के कोर्सिज पर ताले लगा रही है।
प्रदेश में अपराध चरम पर है- पूर्व सीएम
कानून व्यवस्था के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। ऐसा लगता है कि हरियाणा में सरकार नाम की चीज ही नहीं है। बढ़ते अपराध के चलते प्रदेस में कोई नया निवेश नहीं आ रहा। निवेश नहीं होने के चलते हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है। बेलगाम अपराध और बेरोजगारी, बीजेपी सरकार की बड़ी नाकामी साबित हो रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular


Leave a Reply