Haryana accident: अंबाला में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत: 6 घायल
Ambala Accident: हरियाणा के अंबाला छावनी के न्यू शक्ति नगर में एक भयानक हादसा हो गया। इस हादसे में 1 व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। तो 6 गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, मकान में एक सिलेंडर फट गया। तेज आवाज के साथ जबरदस्त धमाका हुआ और मकान खंडर में तब्दील हो गया। मकान में रहने वाले सातों लोग कबाड़ बेचने का काम करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अंबाला छावनी में देर रात एक भयानक हादसा हुआ। जिसने प्रशासन की नींद उड़ा दी बताया जा रहा है हादसा अंबाला के न्यू शक्ति नगर में तेज धमाके से मकान के परखच्चे उड़ गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ मकान में 7 लोग मौजूद थे और ये सातों के सातों उत्तर प्रदेश के खतौली के रहने वाले थे और अंबाला में सभी कबाड़ खरीदने का काम करते थे। आस पास के लोगों ने घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां
महेश नगर एसएचओ मौके पर पहुंचे। एसएचओ ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उन्होंने ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी। 6 को अस्पताल भिजवाया गया। जिनमें से 2 को पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं 4 लोगों का छावनी के अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और सीन ऑफ क्राइम को बुलाया गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते मौके पर एसडीएम सतेंद्र सिवाच ने बताया कि मिली जानकारी के 2 कमरों में 7 लोग रहते थे और छोटे सिलेंडर पर चाय बना रहे थे। तभी सिलेंडर फटने से ये हादसा हो गया जिसमें 1 व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply