Anil Vij On CAA: CAA को लेकर अनिल विज ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- पूर्व नेताओ ने धर्म के आधार पर भारत का विभाजन करवाया था
चंडीगढ़: केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। लेकिन इस पर सियासत भी शुरु हो गई है। वहीं, CAA को लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने विपक्ष पर निशाना जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बुद्धिहीनता के साथ हमारे पूर्व नेताओ ने धर्म के आधार पर भारत का विभाजन करवाया था।
अनिल विज ने कहा कि उससे जो लोग उस वक्त हिंदुस्तान में नहीं आ सके और इन अलग अलग देशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए गए वो हिंदुस्तान में 2014 से पहले आए हुए है। उनकी नरक की जिंदगी है। दूसरे देश छोड़ कर वे भारत में आए पर उन्हे कोई अधिकार नहीं मिला। लेकिन अब उन्हें अधिकार और नागरिकता दोनो मिलेगी।
कसभा चुनाव 2024से पहले केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) का नोटिफिकेशन जारी कर दी है। इसके तहत 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से भारत आए गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता मिलनी शुरू हो जाएगी। CAA के नए कानूनों के तहत, मोदी सरकार अब 31 दिसंबर 2014 तक भारत आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों को भारतीय नागरिकता देना शुरू करेगी।
नियमों के तहत किसे मिलेगी नागरिकता?
नए सीएए कानूनों के तहत, मोदी सरकार 31 दिसंबर 2014 तक बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए प्रताड़ित गैर-मुस्लिम प्रवासियों - हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और ईसाई - को भारतीय नागरिकता देना शुरू करेगी। कि CAA दिसंबर 2019 में पारित हो गया था और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई थी और आज इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसे पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply