Farmer Protest: BKU उगराहां का बड़ा ऐलान, पंजाब बीजेपी के दिग्गज नेताओं का घर घेरेंगे किसान
Farmer Protest: आज किसान आंदोलन का चौथा दिन है। इस बीच आज किसान संगठनों ने भारत बंद भी बुलाया। इन दोनों बड़े घटनाक्रमों के बीच अब किसानों ने एक बड़ा ऐलान किया है। किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन उगराहां ने घोषणा की है कि वह कल यानी 17 फरवरी को पंजाब बीजेपी के तीन दिग्गज नेताओं के घर का घेराव करेगा।
BKU उगराहां का बड़ा ऐलान
पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, BJP पंजाब के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा नेता केवल सिंह ढिल्लों के घरों के आगे बैठने काBKU उगराहां ने ऐलान किया है। संगठन के पंजाब अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह ने कहा, 'जो किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, हम उनके समर्थन में पूरी तरीके से आ चुके हैं। कल हमने रेलवे ट्रैक जाम किए थे, आज भारत बंद में शामिल थे और फैसला लिया है कि जितनी देर तक संयुक्त किसान मोर्चा के साथ बैठक नहीं होती, उतनी देर तक पंजाब में भाजपा के तीन बड़े नेताओं, जिनमें पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा के पंजाबी अध्यक्ष सुनील जाखड़ और भाजपा के बरनाला से नेता केवल सिंह ढिल्लों के घर पूर्ण तौर पर घेरे जाएंगे।
जोगेंद्र सिंह ने कही ये बात
जोगेंद्र सिंह ने आगे कहा, "कल से पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन का कब्जा होगा। टोल प्लाजा को टोल फ्री किया जाएगा। हम इस घर में किसानों के साथ हैं। हम दूसरे सभी संगठनों से अपील करते हैं कि आओ एक मंच पर आओ अपनी मांगों की लड़ाई एक साथ लड़ी जाए।" पहले सिर्फ पंजाब कुछ संगठन ही अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे लेकिन अब अब पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन उनके साथ आ गया है।
छोड़ गए आंसू गैस के गोले
शंभू बॉर्डर पर रोके गए प्रदर्शनकारी किसान आज खेतों में उतर गए थे। जिसकी वजह एक बार फिर हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले फेंके। धीरे-धीरे किसान आगे बढ़ने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने किसान को शंभू बॉर्डर पर ही रोक रखा है। पुलिस रुक-रुककर उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply