'मुझे मेरा प्यार मिल गया...', हाथों में हाथ और चमकती रिंग, Elvish Yadav ने कर ली सगाई!
Elvish Yadav-Jiya Shankar Engagement: सोशल मीडिया पर अचानक से एक तस्वीर वायरल हो गई, जिसमें बिग बॉस ओटीटी 2के विनर एल्विश यादव जिया शंकर का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में जिया की रिंग चमक रही है और कैप्शन है 'दिया प्यार को एक और मौका और मिल गया मेरा प्यार।' इस पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी, कईयों ने इसे सगाई का ऐलान मान लिया। लेकिन क्या यह सच में रोमांटिक रिलेशनशिप का संकेत है या कुछ और?
क्या एल्विश यादव ने कर ली सगाई?
बता दें, एल्विश यादव, जो यूट्यूबर से रियलिटी स्टार बने हैं, ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह तस्वीर शेयर की थी। जिया शंकर, जो बिग बॉस ओटीटी 2में ही उनके साथ नजर आई थीं, को टैग किया गया था। सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत रिएक्ट करना शुरू कर दिया- कुछ ने बधाई दी, तो कुछ ने इसे प्रैंक या प्रमोशन बताया। एक यूजर ने लिखा 'अब ये शादी कब?' जबकि दूसरे ने कहा 'ये तो शो का प्रोमो लग रहा है।'
मालूम हो कि एल्विश और जिया की केमिस्ट्री बिग बॉस ओटीटी 2 से ही चर्चा में रही है। शो में दोनों की दोस्ती ने फैंस को 'एल्विया' नाम दिया था। लेकिन रियल लाइफ में दोनों ने कभी रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की। एल्विश फिलहाल 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में व्यस्त हैं, जबकि जिया टीवी शोज में सक्रिय हैं। लेकिन इस 'सगाई' वाली अफवाह ने दोनों की पॉपुलैरिटी को और बढ़ा दिया है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply