BB 18: अब होगा बिग बॉस के घर में असली धमाका! घरवालों में मिले इस टास्क में खुली सबके रिश्तों की पोल
Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है। घरवालों के बीच में जमकर लड़ाई और झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं, इस वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान की जगह फराह खान ने कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई। इस एपिसोड में रिश्तों को लेकर सबसे ज्यादा सवाल खड़े होंगे।
दरअसल, रविवार को कंटेस्टेंट्स को एक टास्क दिया जाएगा, जिसमें रिश्तों का मूल्यांकन होगा। इस टास्क में को बीच खूब बवाल कटने वाला है।
घरवालों को मिला टास्क
दरअसल, आने वाले एपिसोड में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान और एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा बिग बॉस के घर में म्यूजिक वीडियो आंख का प्रमोशन करने पहुंची हैं। इस एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो भी कलर्स टीवी के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस प्रोमो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुनिधि और सान्या बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट्स से एक टास्क करवाती हैं। दोनों ने घरवालों से सबसे कमजोर रिश्ते की डोर काटने के लिए एक टास्क दिया है।
रजत-सारा के कमजोर रिश्ते की डोर कटी
इस टास्क में करणवीर मेहरा ने रजत दलाल और सारा अरफीन खान का नाम लिया। करणवीर ने इसका कारण बताते हुए कहा कि कोई इनके समीकरण बने हुए हैं जिस वजह से ये एक-दूसरे के साथ है। लेकिन दोनों का कोई दिल से जुड़ा रिश्ता नहीं है। बाहर जाकर दोनों मुलाकात भी नहीं करेंगे। बस इतना कहते हुए करण ने रजत-सारा के कमजोर रिश्ते की डोर काट दी।
करणवीर की इस बात पर रजत ने सफाई देते हुए कहा कि हम एक-दूसरे पर चीजें थोपते नहीं हैं। नोमिनेशन में कभी आपस में चोट नहीं मारते हैं। अपने रिश्ते से जुड़ी समस्याओं को बातचीत के जरिए सुलझाते हैं।
चाहत पांडे ने उठाया सवाल
बता दें, विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर के रिश्ते को लेकर अकसर घरवालों ने सवाल खड़े किए। जिस पर चाहत पांडे का कहना है कि मुझे ऐसा लगता है कि इन दोनों का रिश्ता एक तरफा निभाया जा रहा है। मुझे कभी विवियन की तरफ से प्यार दिखा नहीं। यही कारण है कि ये रिश्ता किसी काम का नहीं है।
इस प्रोमो वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चाहत पांडे के बाद कैसे चुम दरांग ने विवियन-शिल्पा के कमजोर रिश्ते की डोर काटने का काम किया।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply