Election 2024: क्या रोहतक सीट पर इस बार भी जनता का मूड भाप पाएगी BJP? 2019 में हुड्डा के गढ़ पर लगाई थी सेंध
Haryana Lok Sabha Election 2024: देश में जल्द ही लोकसभा चुनाव शुरू होने वाले हैं, ऐसे में सभी पार्टियां अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बार का लोकसभा चुनाव कुछ सीटों पर दिलचस्प होने वाला है। ऐसी ही एक सीट है हरियाणा के रोहतक की। ये हमेशा से ही हुड्डा परिवार का गढ़ मानी जाती रही है, लेकिन 2019 में ये सीट BJPने सेंध लगा दी। ये सीट पहली बार 1952 में अस्तित्व में आई थी। 1952 से अब तक हुए सभी चुनावों में से 9 में हुड्डा परिवार ने जीत हासिल की है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को इस सीट पर पहली जीत मिली। इससे पहले BJPयहां एक बार भी चुनाव नहीं जीत सकी थी। 2014 की मोदी लहर में भी BJPको हार का सामना करना पड़ा था।
इस साल दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश धनखड़ को हराया था। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में BJPको इस सीट पर पहली जीत मिली। BJPके अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को हराया। रोहतक लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 10 बार जीत हासिल की है। आपको बता दें कि रोहतक लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें महम, गढ़ी सांपला, रोहतक, कलानौर, बहादुरगढ़, बादली, झज्जर, बेरी और कोशाली शामिल हैं।
पिछले 3 लोकसभा चुनावों के आंकड़े
2019 में रोहतक लोकसभा सीट पर BJPको पहली जीत मिली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अरविंद कुमार शर्मा ने कांग्रेस के दीपेंद्र सिंह हुड्डा को महज 7,503 हजार वोटों से हराया। दोनों प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रही। शर्मा को 573,845 यानी 47 फीसदी वोट मिले जबकि हुड्डा को 566,342 यानी 46 फीसदी वोट मिले। वहीं, बहुजन समाजवादी पार्टी के किशन लाला पांचाल तीसरे स्थान पर रहे। पांचाल को सिर्फ 38,364 हजार वोट मिले थे।
2014 के लोकसभा चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने BJPके ओपी धनखड़ को 1,70,627 लाख वोटों से हराया था। हुड्डा को 490,063 लाख वोट मिले जबकि धनखड़ को 319,436 वोट मिले। वहीं, 2009 में दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो के नफे सिंह को करीब साढ़े चार लाख वोटों से हराया था। दीपेंद्र सिंह हुड्डा को 585,016 लाख वोट मिले थे।
रोहतक लोकसभा सीट पर कितने वोटर?
रोहतक लोकसभा सीट पर करीब 16,38,605 लाख मतदाता हैं। इनमें से 8,76,216 लाख पुरुष मतदाता हैं जबकि 7,62,382 महिला मतदाता हैं। पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में 12,20,571 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतलब यहां 74 फीसदी वोटिंग हुई।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply