Holi 2024: होली के दिन इन 5 चीजों की खरीदारी है बेहद शुभ, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
Holi 2024: होली त्योहार को हिंदू धर्म में विशेश महत्व बताया गया है। इस साल 7 मार्च को होलिका दहन होगा और 8 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। यह त्योहार सिर्फ खुशियों और रंगो का त्योहार नहीं है, बल्कि इस दिन पूजा-उपाय के लिए खास होता है। वास्तु शास्त्र में होली के दिन कई खास उपाय बताए गए हैं। अगर आप घर या आर्थिक जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस दिन किए गए उपाय बहुत ही कारगर साबित हो सकते हैं। चलिए जानते हैं पांच ऐसी अद्भुत चीजों के बारे में, जिन्हें होली के दिन घर लाने से आपकी धन संबंधी तमाम समस्याएं दूर हो सकती हैं।
धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र में कछुए को शुभता का प्रतीक माना जाता है। घर में सुख-समृद्धि के लिए होली के शुभ अवसर पर आप पंच धातु से बना कछुआ घर लेकर आ सकते हैं। इस बात का ध्यान जरूर रखें कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र होना चाहिए। अगर आप धातु का कछुआ उत्तर दिशा में अंदर की तरफ मुख करके रखते हैं तो कभी भी धन की कमी नहीं होगी। इसके अलावा कछुए को किसी पानी वाले बर्तन में स्थापित करना चाहिए।
पिरामिड
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पिरामिड में धन को आकर्षित करने की अद्भुत क्षमता होती है। जिस घर में पिरामिड होता है वहां अपार धन की प्राप्ति के मार्ग खुद ही खुल जाते हैं।
आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार
होली के शुभ अवसर अपने घर के मुख्य द्वार के लिए आम या अशोक के पत्ते का वंदनवार जरूर लेकर आएं। ऐसा करने से आप नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पा सकते हैं।
बांस का पौधा
अगर आप होली के दिन अपने ड्रॉइंग रूम के लिए बांस का पौधा लेकर आते हैं तो बड़ा शुभ माना जाता है। खरीदते वक्त इस बात का ध्यान जरूर रखें कि इसमें सात या ग्यारह स्टिक ही हों। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बांस का पौधा होता है उस घर में माता लक्ष्मी की कृपा बरसती रहती है।
वास्तु देव की तस्वीर
अगर आपके घर में वास्तु दोष से परेशानी आ रही है तो होली के शुभ अवसर पर घर में वास्तु देवता का चित्र या तस्वीर जरूर लगाएं। आप इनकी तस्वीर को घर के किसी भी हिस्से में लगा सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply