Ramadan 2024: सहरी में खाएं ये चीजें, दिनभर महसूस करेंगे ऊर्जावान
Ramadan 2024: रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इस दौरान दुनियाभर में मुसलमान रोजा रखते हैं। सूर्योदय से पहले जो आखिरी भोजन करते हैं उसे सहरी कहते हैं। सहरी के सही खानपान होना बहुत जरूरी है। इससे ना सिर्फ आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे इसके साथ ही आपका गला भी नहीं सूखेगा। जिससे उपवास आपका अधिक आरामजदायक होगा। ऐसे में जानते हैं कौन से फूड्स सेहरी के समय खाने खाने चाहिए।
ओट्स होता है फायदेमंद
सहरी के लिए ओट्स खाना बहुत अच्छा होता है। ओट्स पानी को सोख लेता है और पेट को देर तक भरा रखता है। इनको बनाना भी काफी आसान होता है। बस इसे दूध या पानी में पकाएं और मनपसंद ड्राई फ्रूट या फल मिला कर खा लें। ये पोषक तत्वों से भरा होता है जो पूरे दिन तरोताजा औऱ एक्टिव भी रखता है।
फल और सब्जियों का सेवन
सहरी में खीर, तरबूज, संतरा, और स्ट्रॉबेरी जैसे पानी वाले फल और सब्जियां खाने चाहिए इससे शरीर को हाईड्रेशन मिलता है। ये सभी जो फल होते हैं वो नेचुरल तरीके से पानी से भरपूर होते हैं, इसलिए ये आपको दिन भर पानी की कमी से बचाए रखते हैं। इसलिए सहरी के समय इनको जरूर खाना चाहिए।
दही का सेवन
सहरी में दही का सेवन भी जरूरी करना चाहिए। दरअसल, दही में बहुत ज्यादा पानी और प्रोटीन होता है जो दिनभर शरीर में पानी की कमी से बचाए रखता है। ये देर तक पेट तो भरा ही रखता है इसके साथ ही ऊर्जावान भी बनाए रखता है। इसलिए सहरी के समय दही का सेवन जरूर करना चाहिए।
साबूदाना खिचड़ी या चिया सीड्स का सेवन
सहरी में साबूदाना खिचड़ी या चिया सीड्स को दही में मिलाकर खाया जा सकता है। बादाम, अखरोट, और फ्लैक्ससीड्स में अच्छे फैट्स होते हैं जो ऊर्जा को धीरे-धीरे रिलीज करते हैं, इसे भी आप शामिल कर सकते हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply