Wrestler Protest: प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल, कहा- सरकार के एक बड़े नेता ने इन बेटियों के साथ गलत किया है
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर WFI प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग हमारे देश से प्यार करते हैं, चाहे वे कांग्रेस, आप या भाजपा से हों और भले ही वे किसी भी पार्टी से संबद्ध न हों, उन्हें यहां (पहलवानों) को समर्थन देने के लिए उतरना चाहिए।
केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी पिछले एक हफ्ते से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, क्यों कि इनकी सरकार के एक बड़े नेता ने इन बेटियों के साथ गलत काम किया। ये बड़े दुख की बात है कि ये महिलाएं सामान्य महिलाएं नहीं हैं, इन्होंने अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन किया है। पूरी दुनिया ने इसे देखा है। अगर इनके साथ किसी आदमी ने गलत काम किया तो उसपर FIR करवाने के लिए, सजा दिलवाने के लिए इन्हें यहां धरना देना पड़ा।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारे देश के नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी पिछले एक हफ्ते से जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, क्यों कि इनकी सरकार के एक बड़े नेता ने इन बेटियों के साथ गलत काम किया। ये बड़े दुख की बात है कि ये महिलाएं सामान्य महिलाएं नहीं हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply