फार्म हाउस में 25 खोपड़ियां..सोने के लिए हड्डियों का बिस्तर, फटी रह गई पुलिस की आंखें
Karnataka Crime: कर्नाटक के रामनगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक फार्महाउस से 25 खोपड़ियां मिली है। ये खोपड़ियां जोगनहल्ली गांव से मिली है। गांव के बलराम नाम के शख्स पर खोपड़ियों को इकट्ठा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शख्स मानव खोपड़ी इकट्ठा करता है और उसका इस्तेमाल जादू-टोना करने के लिए करता है। इसकी सूचना गांव के लोगों ने पुलिस को तब थी जब उन्होंने आरोपी को कब्रिस्तान में पूजा करते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है और शख्स से पूछताछ जारी है।
दरअसल, हाल ही में महाशिवरात्रि की अमावस्या खत्म हुई। रात में बलराम कोट्याधीश नाम का शख्स कब्रिस्तान में पूजा कर रहा था। फिर इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। लोगों की शिकायत पर पुलिस कब्रिस्तान पहुंची और फिर शख्स को गिरफ्तार कर लिया। बलराम के फार्म हाउस में कई इंसानों की खोपड़ियां मिली थी। बलराम ने कहा कि मेरे दादाजी के समय से हम बुरुडे पूजा करते आ रहे हैं।
आरोपी हुआ गिरफ्तार
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बलराम कोट्याधीश को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब पुलिस जांच करने गई तो वहां का नजारा देख कर हैरान रह गई। पुलिस ने देखा कि वहां कई मानव हड्डियों के बंडल पड़े हुए थे। पुलिस कमरे में बदबू बर्दाश्त नहीं पाई और बाहर आ गई। फिर एक बार फिर पुलिस कमरे में घुसी और पूरे कमरे की अच्छे से जांच की पूरे घर से सड़ने की बदबू आ रही थी। आरोपी ने बैठने और सोने के लिए भी मानव शरीर की हड्डियों का बिस्तर बनाया हुआ था।
खोपड़ी की करता है पूजा
बिदादी के पास एक औद्योगिक क्षेत्र में जमीन है। इस जमीन को निजी कंपनियों को पट्टे पर दिया गया है। उसने अपनी जमीन पर एक शेड बनवाया हुआ है। उस शेड का नाम रखा है श्री श्मशान पीठ। जो आरोपी है वो कब्रिस्तान से खोपड़ी लाकर उसकी पूजा करता है।
पूरे क्षेत्र को किया गया सील
FSLकी एक दूसरी टीम ने जोगराडोड्डी के पास फार्म हाउस का दौरा किया। जहां पर और भी ज्यादा मानव हड्डियां पड़ी हुई थीं। FSLटीम ने जानकारी दी कि शेड में 50 से अधिक हड्डियां थीं। फिलहाल अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र को सील कर लिया है। पूरे संदिग्ध क्षेत्र जांच की जा रही है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply