क्या है Blue Economy? जिसके सपने देख मालदीव ने खराब किए भारत से रिश्ते
Blue Economy: भारत से रिश्ते खराब करने बाद मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग से मुलाकात की है। दोनों देशों ने पर्यटन सहयोग समेत 20 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन समझौतों में ब्लू इकॉनमीको बढ़ावा देना और बेल्ट एंड रोड पहल बेहद अहम हैं।
दोनों देशों के बीच समझौतों में पर्यटन सहयोग, डिजिटल अर्थव्यवस्था में निवेश को मजबूत करना भी शामिल है। चीन मालदीव को अनुदान सहायता देने पर भी सहमत हो गया है, लेकिन राशि का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
क्या है ब्लू इकॉनमी?
विश्व बैंक के अनुसार, 'ब्लू इकोनॉमी' समुद्री तंत्र पर आधारित आर्थिक गतिविधियों और व्यापार प्रणालियों का एक समूह है, जिसमें बेहतर आजीविका और रोजगार सृजन के लिए समुद्री संसाधनों का सतत उपयोग शामिल है। यानी इसमें मछली पकड़ने से लेकर, तेल और खनिज उत्पादन, शिपिंग और समुद्री व्यापार, बंदरगाहों पर संचालित गतिविधियां, पर्यटन उद्योग आदि आर्थिक गतिविधियां शामिल हैं। इसके अलावा सामरिक रूप से समंदर के बीच रणनीतिक ठिकानों का विकास भी इस ब्लू इकॉनमी का विस्तारित हिस्सा होता है।
वैश्विक अर्थव्यवस्था में ब्लू इकॉनमीका योगदान?
ब्लू इकॉनमी का वैश्विक अर्थव्यवस्था में योगदान लगभग 1.5 ट्रिलियन डॉलर प्रति वर्ष है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा समुद्री व्यापार का है। दुनिया भर में 80 फीसदी व्यापार समुद्र के रास्ते होता है, जो इस अर्थव्यवस्था का आधार है। वैश्विक स्तर पर, ब्लू इकोनॉमी का कुल संपत्ति आधार 24 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है।
चीन की नजरें कहीं और टिकी हैं?
हिंद महासागर समुद्री विविधता और प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। इस लिहाज से चीन मालदीव से दोस्ती कर रहा है और मछली पालन से लेकर समुद्री तरंग ऊर्जा, पवन ऊर्जा उत्पादन, समुद्री तेल खनन, खनिज उत्पादन और समुद्री पर्यटन तक की आर्थिक गतिविधियों पर नजर रख रहा है।
इसके अलावा चीन मालदीव में भूराजनीतिक और भूरणनीतिक तौर पर अपनी उपस्थिति मजबूत करना चाहता है ताकि वह हिंद महासागर में अपना आधिपत्य जमा सके। वहीं चीन QUAD(ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका) का समाधान भी ढूंढ रहा है और इसलिए उसकी नजर लंबे समय से हिंद महासागर पर है। मालदीव की स्थिति चीन और भारत के बीच प्रतिद्वंद्विता के केंद्र में है। इसलिए ड्रैगन इस केंद्र पर अपना कब्जा जमाना चाहता है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply