Waqf Board:" वक्फ बोर्ड को लेकर 1 करोड़ 25 लाख पत्रों की भाषा एक जैसी...", भाजपा सांसद ने जेपीसी अध्यक्ष को लिखा पत्र
Nishikant Dubey Write Letter To JPC Chief: मानसून सत्र में केंद्र सरकार ने वक्फ संशोधन बिल संसद में पेश किया था। जिसे हंगामा के बाद जेपीसी ( ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी ) के पास भेज दिया गया था। वहीं, जेपीसी ने वक्फ बोर्ड को लेकर लोगों से राय मांगी थी। अब राय देने की समय सीमा खत्म हो गई है। इसी बीच भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सुझावों को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। हालांकि अब वक्फ बोर्ड पर राय देने की समय सीमा खत्म हो गई है।
निशिकांत दुबे ने जेपीसी अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें कहा गया है कि जेपीसी को मिले 1 करोड़ 25 लाख पत्रों की भाषा एक जैसी है। जिसमें वक्फ संशोधन बिल को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की बात कही गई है। इन सुझावों को आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस के जरिए भेजे की जाने की संभावना है। दुबे ने कहा कि इसे विदेश से कंट्रोल किया जा रहा है। देश के अंदर माहौल खराब करने की साजिश हो रही है।
अंतरराष्ट्रीय इस्लामिक संगठन कर रहा साजिश
निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय संगठन है। ये देश की व्यवस्था को बर्बाद करना चाहते हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि भगोड़े इस्लामिक कट्टरपंथी जाकिर नाइक युवाओं को भड़का रहा है। वो बिल के जरिए सरकार के खिलाफ योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेपीसी को मिले सुझावों की जांच होनी चाहिए। यह भारत की स्वतंत्रता पर हमला है। इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे के रूप में देखा जाना चाहिए।
निशिकांत दुबे ने आगे विदेशी ताकतों को लेकर बोला। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल के खिलाफ आईएसआई का हाथ है। चीन और जमात-ए-इस्लामी बांग्लादेशी ने भी साजिश की है। उन्होंने कहा कि तालिबान जैसे कट्टरपंथी संगठनों, विदेशी अभिनेताओं की संलिप्तता एक गंभीर चिंता का विषय है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply