यूपी में खत्म हुआ खौफ का साम्राज्य, अतीक और अशरफ की गोली मारकर की गई हत्या
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार अतीक और अशरफ को लेकर पुलिस प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास उनकी हत्या कर दी है। दोनों को मेडिकल जांच के लिए लेकर जा रहे थे। तभी तीन बदमाशों ने मीडिया के सामने अतीक और अशरफ पर गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में सीएम योगी ने यूपी पुलिस के प्रमुख को तलब किया है।
इस कांड पर सियासत भी शुरू हो गई है। पूर्व सीएम अखिलेश कुमार ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उप्र में अपराध की पराकाष्ठा हो गयी है और अपराधियों के हौसले बुलंद है। जब पुलिस के सुरक्षा घेरे के बीच सरेआम गोलीबारी करके किसीकी हत्या की जा सकती है तो आम जनता की सुरक्षा का क्या। इससे जनता के बीच भय का वातावरण बन रहा है, ऐसा लगता है कुछ लोग जानबूझकर ऐसा वातावरण बना रहे हैं।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अतीक़ और उनके भाई पुलिस की हिरासत में थे। उन पर हथकड़ियाँ लगी हुई थीं। JSR के नारे भी लगाये गये। दोनों की हत्या योगी के क़ानून व्यवस्था की नाकामी है। एनकाउंटर राज का जश्न मनाने वाले भी इस हत्या के ज़िम्मेदार हैं।
Leave a Reply