Jalore Road Accident: बेकाबू वाहन ने 5 महिलाओं को कुचला, दो की मौत, 3 घायल
Jalore Road Accident: उत्तर प्रदेश के जालौर में भीनमाल में एक कैंपर ड्राइवर ने पैदल चल रही पांच महिलाओं को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं बाकी तीन को भी गंभीर चोट आई हैं। मामला भीनमाल के नजदीकी गांव जोड़वाड़ा का है।
जानकारी के मुताबिक सभी महिलाएं एक दूसरे की रिश्तेदार हैं और जोड़वाड़ा गांव की ही रहने वाली हैं। सावन का महीना होने की वजह से ये महिलाएं अपनी कुलदेवी के दर्शन के लिए क्षेमंकरी माता मंदिर पैदल जा रही थीं। पुलिस ने कैंपर जब्त कर थाने में खड़ी कर ली है। दोपहर करीब 12 बजे ये सभी गांव से 20 किलोमीटर दूर रामसीन रोड पर पहुंची। इस दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने पांचों महिलाओं को टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवती प्रिया कुमारी(18) पुत्री चूनाराम पुरोहित की तुरंत मौत हो गई। वहीं बाकी चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।
महिलाओं को राहगीरों ने तुरंत भीनमास सीएचसी पहुंचाया। जहां तुरंत चारों महिलाओं का इलाज शुरू हुआ। टूपी देवी की हालत ज्यादा खराब होने पर डॉक्टर्स रेफर कर दिया। परिजन टीपू देवी को लेकर गुजरात के मेहसाणा में एक निजी हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस निरीक्षक लक्ष्मणसिंह चंपावत ने बताया कि, कैंपर ड्राइवर पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप है। इस हादसे में दो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार हो गया और कैंपर भी बरामद कर लिया गया।
Leave a Reply