इस देश में जेल से भागने की कोशिश नहीं माना जाता है कोई अपराध
GERMANY:जेल...इसका नाम सुनकर कई लोग डर जाते है तो कई लोगों को जेल में जाना कोई बड़ी बात नहीं लगती है। जेल में किन लोगों को बंद किया जाता है इसके बारे में आपको बताने की जरूरत नहीं है। लेकिन जेल में रहने पर कुछ नियमों का पालन किया जाता है। हालांकि जेल में रहने वाले लोगों को सामान्यतः रोटी, कपड़े और आवश्यक सामान जैसे सामान उपलब्ध होते हैं, लेकिन उनके स्वतंत्रता, स्वास्थ्य और विवेक को संरक्षित रखने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाता है।
आप लोगों ने कई बार जेल से अपराधियों के भागने की खबरें तो जरूर सुनी होगी। हालांकि उनको दोबारा पकड़ लिया जाता है।भारत की बात करें तो जेल से भागना एक अपराध माना जाता है, लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जहां जेल से भागने की कोशिश करना अपराध नहीं माना जाता है। अब यह क्यों होता है चलिए आपको इसके बारे में बताते है।
दरअसल जर्मनी में जेल से भागने की कोशिश करना अपराध नहीं है क्योंकि वहां के कानून के अनुसार, 'आज़ादी' मानव की मूल प्रवृत्ति है। हालांकि, भागने के दौरान कैदी द्वारा संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, हत्या या किसी पर हमला करने पर उसे सज़ा दी जाती है। वहीं, भागते हुए पकड़े जाने पर कैदी को दोबारा जेल में भेज दिया जाता है।
Leave a Reply