राजधानी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, यमुना में डूबने से 4 युवकों की मौत
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीती दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां गाजियाबाद से यमुना नदी में नहाने आए चार युवकों की डूबने से मौत हो गई। सभी युवक आपस में दोस्त है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को गोताखोरों की मदद से बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल, पुलिस ने लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कल पीएस बुराड़ी में चार व्यक्तियों के यमुना नदी में डूबने के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी। पीएस से कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे। चार लड़के यमुना में डूब गए थे, जिनमें दो 17 साल के, एक 16 साल का और एक 15 साल का लड़का था। सभी व्यक्ति लोनी, गाजियाबाद के रहने वाले थे। रेस्क्यू बोट टीम को तीन शव मिलें हैं। आगे की जांच जारी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply