Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी का प्रकोप, यूपी-बिहार समेत 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट
IMD Rain Alert: देश में मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने देशभर के 20 राज्यों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में आज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और झारखंड में भी आज बारिश होगी। जहां एक तरफ IMD की कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। तो वहीं,दूसरी तरफ दिल्ली में गर्मी का पारा बढ़ सकता है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
IMD ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक हवाओं का असंतुलन बना हुआ है। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ और निचले राज्यों में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है। तो वहीं, बंगाल की खाड़ी पर भी एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।
जिस वजह से देश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। इसी वजह से मार्च में गर्मी की वजाए मौसम सुहावना बना हुआ है। IMD का कहना है कि यही कारण है, जिस वजह से कई राज्यों में बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके लिए ही मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने देशभर के 20 राज्यों में आज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है। इस दौरान इन राज्यों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेगी।
कैसा है दिल्ली के मौसम का हाल?
IMD की मानें तो पिछले 24 घंटों में दिल्ली के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया था। तो वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री किया गया था। IMD ने बताया कि राजधानी में अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसी के 16 से 20 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चल सकती है।
Leave a Reply