ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जॉब, ठंड इतनी की जमा दे हड्डियां, जानें सैलेरी
Vymorozka: घर चलाने के लिए कुछ लोग नौकरी करते हैं तो कुछ बिजनेस। कुछ लोग अपनी नौकरी को कोसते है और कहते है सबसे कठीन काम हमारा है। लेकिन आज हम आपको दुनिया कि सबसे मुश्किल नौकरी के बारे में बतांगे। इस मुश्किल नौकरी में व्यक्ति की जान भी जा सकती है। रूस में मौजूद साइबेरिया में खून जमा देने वाली ठंड के बीच शिपयार्ड पर काम करना इस समय दुनिया का सबसे मुश्किल काम है। रूस में खतरनाक ठंड पड़ती है। ठंड में रूस का पारा माइनस 50 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में रूस में खुले जगह पर काम करना बेहद मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर यहां भयानक ठंड में हजारों लोग कान करते हैं।
यह है दूनिया का सबसे मुश्किल काम
रूस के सुदूर पूर्व में स्थित साइबेरिया में बर्फ से ढका एक शिपयार्ड स्थित है। यहां बंदरगाह पर कई जहाज खड़े होते हैं। भयानक ठंड होने के कारण यहां बर्फ जमने की वजह से के कर्मचारी इन जहाजों के आसपास फैली बर्फ की लेयर्स को साफ का काम करते हैं ताकि जहाज आ जा सकें। इस प्रोसेस को विमोरोज्का कहते है। इतनी ठंड में लोगों को खून भी जम जाता है जिसकी वजह से सेहत को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस वजह से साइबेरिया के जहाजों को फ्रीज आउट करने का काम बेहद मुश्किल काम माना जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि यह काम बेहद ही मुश्किल है लेकिन इस काम को करना हिम्मत दिखाने वाली बात है। तीन से चार महीने की कड़ी मेहनत के बाद प्रति व्यक्ति 400,000 रूबल यानी 3,58,841.73 रूपये मिलते हैं।
करना पड़ता है मुश्किल का सामना
रूस के इस हिस्से में बहने वाली लीना नदी में चलने वाले जहाजों को साइबेरिया के इस शिपयार्ड पर खड़ा किया जाता है। यहां खड़े जहाजों के आस पास बर्फ जम जाती है।औजारों सेबर्फ की मोटी लेयरकाटनी पड़ती है। ऐसे में काम करने वालों के बीच बेहतर तालमेल और हिम्मत होनी भी जरूरी होती है। इस दौरान कर्मचारी को बहुत सावधानी से काम करना जरूरी है और काम करते समय पानी में ना गिर जाएं इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply