पूर्व PM मनमोहन सिंह समेत 54 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल समाप्त, ये 9 केंद्री मंत्री भी हुए रिटायर
Dr Manmohan Singh Retirement:भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और 9 केंद्रीय मंत्रियों समेत 54 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। जिसमें से मंगलवार को 7 केंद्रीय मंत्रियों समेत 49 सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। वहीं आज यानी बुधवार को 5 सांसदों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा। मंगलवार को पूर्व पीएम ने राज्यसभा में अपनी 33साल लंबी संसदीय पारी समाप्त की थी। पहली बार पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में प्रवेश करेंगी। अर्थशास्त्री के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाले मनमोहन सिंह ने अक्टूबर 1991 में पहली बार सदन के सदस्य बने थे। इसके अलावा पूर्व पीएम 1991से 1996तक नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे थे और साल 2004 से लेकर 2014तक मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री के रूप में काम किया था।
जया बच्चन को किया फिर से नामित
मंगलवार को49राज्यसभा सदस्यसेवानिवृत्त हो गएजबकि बुधवार को पांच सेवानिवृत्त हो जाएंगे। समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालो की लिस्ट में शामिल हैं। उनकी पार्टी ने राज्य परिषद के लिए फिर से नामित किया है। ऐसे ही मनोज कुमार झा हैं जिन्हें बिहार से उनकी पार्टी राजद ने राज्यसभा के लिए एक और कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया है। इसके अलावा नसीर हुसैन (कांग्रेस) को कर्नाटक से फिर से नामांकित किया गया है।
अनिल बलूनी भी हैं लिस्ट में शामिल
आज कांग्रेस पार्टी के अभिषेक मनु सिंघवी का राज्यसभा में कार्यकाल समाप्त होने वाला है। उच्च सदन में वो दुबारा इसलिए नहीं आ सकेंगे क्योंकि वो हिमाचल प्रदेश से अपना चुनाव हार गए थे। BJP के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी भी सेवानिवृत्त होने वाले अन्य लोगों में शामिल हैं। वो उत्तराखंड की गढ़वाल सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं।
सुशील मोदी का कार्यकाल भी समाप्त
इस लिस्ट में BJP के प्रकाश जावड़ेकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी शामिल हैं। मंगलवार को BJP के अनिल जैन भी सेवानिवृत्त हो गए है। उन्हें पार्टी ने दूसरा कार्यकाल नहीं देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ से सरोज पांडे भी राज्य में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं।
दुनिया
देश
कार्यक्रम
राजनीति
खेल
मनोरंजन
व्यवसाय
यात्रा
गैजेट
जुर्म
स्पेशल
मूवी मसाला
स्वास्थ्य
शिक्षा
शिकायत निवारण
Most Popular
Leave a Reply